माघ सुदी दसवीं पर बाबा रामदेव मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन
श्रीकरनपुर कस्बे के कच्ची थेड़ी स्थित लोक देवता बाबा रामदेव जी के बड़े मंदिर में माघ सुदी दसवीं के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में प्रात: हवन का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात् श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं कस्बे के अंबेडकर पार्क स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर भंडारा लगाया गया।
मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कच्ची थेड़ी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भविष्य में श्री गौसांई जी के मंदिर निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य की भी योजना प्रस्तावित है।

No comments