गन्ने के बढ़े हुए रेट की स्वीकृति मिल प्रबंधक को मिली
श्रीगंगानगर के कमीनपुरा स्थित शुगर मिल में दो सप्ताह में 1.72 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई हो चुकी है। अगर औसत पिराई की बात करें तो प्रतिदिन 14 से 15 हजार क्विंटल की पिराई हो रही है।
किसानों के लिए राहत की बात यह है कि राज्य सरकार की घोषणा के अनुसार बढ़े हुए गन्ने के रेट 416 रुपए प्रति क्विंटल की दर की स्वीकृति मिल प्रबंधन के पास पहुंच चुकी है, अब जल्द किसानों को भुगतान होना शुरू हो जाएगा। शुगर मिल के सहायक महाप्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि गन्ने की आवक भी पूरी हो रही है। मिल परिसर में अभी करीब 250 ट्रालियां गन्ने से लदी हुई खड़ी हैं।

No comments