मुख्य बाजार में ट्रैफिक सुधार को लेकर यातायात पुलिस की समझाइश
रायसिंहनगर शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार को लेकर यातायात पुलिस ने मुख्य बाजार में दुकानदारों व वाहन चालकों से समझाइश की। यातायात व्यवस्था को लेकर हेड कांस्टेबल इंद्रजीत ज्याणी ने बताया कि मुख्य बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए दुकानदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने की समझाइश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि व्यवस्था सुधार के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। यदि कोई दुकानदार या वाहन चालक सहयोग नहीं करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल समझाइश की कार्रवाई चल रही है, लेकिन सुधार नहीं होने की स्थिति में चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

No comments