लोन की राशि खाते में ट्रांसफर करवा ली
हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव सूरांवाली में रहने वाले एक व्यक्ति के घर सोलर प्लांट लगवाने का झांसा देकर उसके नाम से बैंक से लोन पास करवा कर राशि हड़प कर ली। पीडि़त सुभाषचन्द्र पुत्र बृजलाल जाट ने श्रीगंगानगर के एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
पीडि़त सुभाष जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि करीब छह माह पूर्व 5 किलोवाट सोलर प्लांट लगवाने के लिए उनकी मुलाकात श्रीगंगानगर निवासी राजेन्द्र सिंह से हुई थी, जो गांव में एक अन्य व्यक्ति के यहां सोलर इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहा था। आरोपी ने सोलर प्लांट की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपये बताई और लोन एक लाख 98 हजार का स्वीकृत कराकर शेष राशि नकद देने की बात कही। अब आरोपी द्वारा सोलर लगाने से साफ इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

No comments