यातायात पुलिस की सख्ती, सात वाहनों के चालान, एक जब्त
श्रीकरणपुर कस्बे में यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की। यातायात पुलिस प्रभारी उग्रसेन सहारण ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान दोपहिया व चौपहिया वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई तथा वाहनों पर लगी अवैध काली फिल्में मौके पर ही हटवाई गईं। सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले चालकों को पहली बार समझाइश देकर चेतावनी दी गई।

No comments