Breaking News

आजाद नगर के वाशिन्दों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन


श्रीगंगानगर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के पीछेे वार्ड नम्बर 1 के आजाद नगर में अन्डरब्रिज बनाने एवं निर्माण नहीं होने तक महाराजा गंगासिंह राजकीय स्टेडियम के अन्दर से अस्थायी रास्ता उपलब्ध करवाने की मांग को लेेकर बनाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद शिष्टमण्डल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।
जिला कलक्टर को दिए ज्ञापन मेें अवगत कराया कि वार्ड नम्बर 1 के आजाद नगर में करीब दो हजार की आबादी निवासरत है। लेकिन यहां रहने वालेे लोगों को रास्ता नहीं होने केे कारण रेलवे लाइन पार करना पड़ता है। 
इससे हादसा होने की आशंका बनी रहती है। आपातकालीन स्थिति मेें यहां गम्भीर मरीज के लिए एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच सकती है। 

No comments