Breaking News

सेल्समैन से मारपीट कर शराब ठेका लूटा


हनुमानगढ़ के पीलीबंगा थाना क्षेत्र के भागसर में शराब ठेके पर देर रात तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट व मारपीट की वारदात को अंजाम दिया गया। मारपीट के शिकार वार्ड नंबर 1 भागसर निवासी सेल्समेन देवीलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त देवीलाल ने रिपोर्ट दी कि 5 जनवरी की रात करीब 12.40 बजे शराब ठेके के पास कमरे में सो रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति बाहर सड़क पर खड़ा रहा, जबकि दो अन्य ने कमरे का गेट तोड़कर अंदर घुसकर पैसे मांगे। मना करने पर दोनों आरोपियों ने देवीलाल के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की तथा लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावरों ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।

No comments