Breaking News

नशे पर सख्त कार्रवाई के निर्देश


श्रीगंगानगर में नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर तंत्र की जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई, जिसमें अब तक की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर रीना ने निर्देश दिए कि जिले में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने औषधि नियंत्रक अधिकारियों को मेडिकल स्टोर्स की नियमित व आकस्मिक जांच कर अवैध बिक्री पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

No comments