नोहरे से बंधी दो और भैंसें चोरी
श्रीगंगानगर इलाके में एक बार फिर से भैंस चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। जिले भर में भैंसें चोरी की वारदात हो रही हैं। रामसिंहपुर पुलिस ने ही यूपी के चोर गिरोह को दबोचने में सफलता प्राप्त की, लेकिन इसके अलावा कोई भी थाने की पुलिस चोरों को पकडऩे में कामयाब नहीं हो सकी। जिला मुख्यालय पर भी पिछले दिनों अशोकनगर बी इलाके से घर के बाहर बंधी भैंस चोरी हो गई थी, जिसका खुलासा आज तक नहीं हो सका। ताजा घटना लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव बनवाली में हुई।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 9 निवासी जयराम पुत्र मनीराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज दी कि 5 जनवरी की रात अज्ञात चोर उनके घर के सामने स्थित नोहरे से दो भैंसें खोलकर चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे नोहरे में जाने पर भैंसें गायब मिलीं।

No comments