Breaking News

सड़क हादसे में दवा का थोक विक्रेता व एमआर घायल


श्रीगंगानगर के पदमपुर थाना क्षेत्र में श्रीकरणपुर-पदमपुर मार्ग पर वेयर हाउस के निकट सड़क हादसे में दवाईयों का थोक विक्रेता व दवा प्रतिनिधि एमआर घायल हो गये। दोनों को श्रीगंगानगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर की सेतिया कॉलोनी निवासी विनय मिड्डा पुत्र भगवानदास मिड्डा ने रिपोर्ट दी कि उनका भाई विश मिड्डा, जो श्री बालाजी मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी का मालिक है, 30 दिसंबर 2025 की शाम करीब 5 से 6 बजे अपने कर्मचारी देव फूलिया के साथ मोटरसाइकिल पर रायसिंहनगर से डेलवा डॉक्टर से मिलने जा रहा था। बाइक को देव फूलिया चला रहा था। श्रीकरणपुर रोड पर वेयरहाउस के पास एक सफेद रंग की अल्टो कार चालक ने अचानक यू-टर्न लेते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। 

No comments