रिटायर्ड बैंककर्मी डिजिटल अरेस्ट, 26 लाख ठगे
श्रीगंगानगर के सेतिया कॉलोनी की गली नम्बर 2 में रहने वाले बैंक के रिटायर कर्मी परमजीत सिंह तनेजा को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट से डरा कर करीब 26 लाख रुपए की राशि ठग ली। साइबरों ने खुद को मुम्बई पुलिस, ट्राई व सीबीआई अधिकारी बना कर इतना डराया कि वह डिपे्रशन में चला गया और खुद ही बैंक में अपनी एफडीआर तुड़वा कर साइबर ठगों के खातों में ट्रांसफर करवाता रहा। सच्चाई का पता चलने पर पीडि़त बुजुर्ग ने साइबर पुलिस थाना मेें एपी ट्रेडिंग कम्पनी व अक्षरा इन्टरप्राइजेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय परमजीत तनेजा ने मुकदमे में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो कॉल करके धमकाया कि वह कोलाबा पुलिस स्टेशन मुम्बई से बोल रहा है। आपके बैंक खाता का एटीएम आतंकवादी के पास है। जिसका उपयोग मनी लॉड्रिंग में इस्तेमाल हुआ है। मेरे पूरे परिवार को एनकांउटर में मारने की धमकी दी।

No comments