Breaking News

फैक्ट्री का एमओयू रद्द करो और मुकदमे वापस लो


हनुमानगढ़ के संगरिया की धानमंडी में किसानों ने आज महापंचायत की। किसानों ने यह महापंचायत 7 जनवरी 1970 को किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देने, टिब्बी के गांव राठीखेड़ा में  एथेनॉल फैक्ट्री का एमओयू रद्द करने और किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने के लिए बुलाई।
महापंचायत को लेकर जिला प्रशासन पहले ही सतर्क हो गया था। प्रशासन के आदेश पर मंगलवार शाम 6 बजे से  संगरिया तहसील व उसके आसपास के 10 किमी क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवाएं 7 जनवरी को रात 12 बजे तक अस्थाई रूप से निलंबित की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के करीब 500 जवान तैनात हैं। इसके अलावा पुलिस  और प्रशासन के अधिकारी सतर्क हैं।

No comments