Breaking News

श्रीगंगानगर में भी लागू हो 'खाली घर निगरानी' व्यवस्था, तो चोरियों पर लगेगी लगाम


श्रीगंगानगर जिले में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यदि पुलिस प्रशासन अन्य शहरों की तर्ज पर 'खाली घर निगरानीÓ जैसी व्यवस्था लागू करे, तो निश्चित रूप से अपराधों में कमी लाई जा सकती है।
राजस्थान के बाड़मेर शहर में यह व्यवस्था लागू की गई है, जहां घर बंद कर बाहर जाने वाले लोग एक सरकारी नंबर पर पुलिस को सूचना देते हैं। इसके बाद पुलिस संबंधित मकान व मोहल्ले में विशेष निगरानी रखती है। इसी प्रकार जोधपुर तथा कोटा जैसे शहरों में भी रात्रिकालीन गश्त, मोबाइल पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी को सुदृढ़ कर चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के प्रयास किए गए हैं।
इन शहरों में रात 1 से 5 बजे के बीच गश्त बढ़ाने, मोबाइल टीमों को सक्रिय रखने और संवेदनशील इलाकों में कैमरों से निगरानी करने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

No comments