Breaking News

उत्पादन घटने और मांग अच्छी होने से फिर आ सकती है ग्वार में तेजी


ग्वार गम और पशु आहार के लिए इन दिनों ग्वार की मांग बनी हुई है। इस कारण इसके भाव भी अच्छे हैं। सीजन के समय 4000 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल बिकने वाला ग्वार अब 5600 के आसपास बिक रहा है। करीब 15 दिन पहले तो ग्वार 6000 को पार कर गया था। यहां के व्यापारियों की मानें तो आगामी दिनों में ग्वार के भावों में और तेजी आ सकती है। इसको देखते हुए किसान भी ग्वार बेचने की बजाय घरों में स्टॉक कर रहे हैं ताकि भावों में तेजी आने पर बेच सकें। श्रीगंगानगर नई धानमंडी में इन दिनों 100 से 200 क्विंटल ग्वार ही बिकने के लिए आ रहा है।
श्रीगंगानगर शहर के व्यापारी मनोज  गुप्ता का कहना है कि ग्वार के भावों में बनी मजबूती के पीछे कई अहम कारण माने जा रहे हैं।

No comments