Breaking News

वेयर हाउस से 218 थैले गेहूं चोरी


सूरतगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 5 डीबीएन भगवानगढ़ में स्थित सहारण वेयर हाउस से 218 थैले गेहूं चोरी हो गया। पुलिस ने वेयर हाउस के मालिक की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गांव नेतेवाला निवासी अमरसिंह सहारण ने रिपोर्ट दी कि उनका चक 5 डीबीएन भगवानगढ़ स्थित वेयर हाउस एफसीआई को किराये पर दिया हुआ है। 12 जनवरी की रात अज्ञात चोर गोदाम से 218 कट्टे गेहूं चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी 13 जनवरी को मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मामले में भी पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

No comments