Breaking News

दिशा की बैठक में छाये फ्लाईओवर और सड़क के मुद्दे


श्रीगंगानगर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की शुक्रवार प्रात: 11 बजे जिला परिषद सभागार में सांसद कुलदीप इन्दौरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में रेलवे फ्लाईओवर और सड़कों के मुद्दे छाये रहे। 
बैठक में सांसद श्री इन्दौरा ने अधिकारियों से आजाद टाकीज रेलवे फाटक पर बनने वाले अण्डरपास सहित जिलेभर की सड़कों आदि जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि क्या गंगानगर जिले की सड़कों के लिए बजट जारी करवाने के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है?
सूरतगढ विधायक डूंगरराम गेदर ने सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गारंटी पीरियड में ही सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिकारी इसे गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं। संबंधित ठेेकेदार फर्म से आखिर सड़कों को पुन: दुरूस्त क्यों नहीं करवाया जा रहा है यह समझ से परे है। 

No comments