बाइक सवार युवक ने स्कूली छात्रा पर फैंका तेजाब
केसरीसिंहपुर कस्बे के सुभाष पार्क के निकट स्थित बालिका राजकीय स्कूल के निकट बाइक सवार एक युवक ने एक छात्रा पर तेजाब फैंक दिया। सौभाग्य से बच्ची का चेहरा सुरक्षित है, लेकिन तेजाब से उसके कपड़ों का कुछ हिस्सा जल गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बलवंतराम तुरंत मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर फुटेज जुटाई। पुलिस ने हमलावर युवक को दबोचने के लिए इलाके में सघन नाकाबंदी करवाई।
जानकारी के अनुसार कस्बे में रहने वाले ट्रक चालक की 14 वर्षीय बेटी सुबह करीब साढ़े दस बजे स्कूल जा रही थी। वह स्कूल के निकट पहुंची, तो एक बाइक सवार उसके पास पहुंचा और तेजाब फैंक दिया।
No comments