बड़ी वारदात करने की फिराक में थे युवक
सूरतगढ़ सिटी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवक इलाके में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। तीनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में अलग-अलग मुकदमे दर्ज किये गये हैं। तीनों युवकों से लूटपाट करने की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है। तीन बदमाशों की सूरतगढ़ इलाके व हनुमानगढ़ जिले में शराब ठेका लूटने की वारदातों में गिरफ्तारी होगी।
पुलिस के अनुसार एएसआई रणवीर सिंह ने भोजेवाला मार्ग पर बाइक सवार 30 वर्षीय सतपाल सिंह पुत्र लखवीर सिंह रायसिख निवासी 10 एमकेएसबी मलरखेड़ा ढाणी, थाना टीबी जिला हनुमानगढ़ को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से देशी पिस्टल बरामद किया। आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है।

No comments