Breaking News

एक ही रात, एक ही थाना क्षेत्र पिस्तोल की नोक पर तीन शराब ठेके लूटे

 

हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर स्थित तीन शराब ठेका-सैल्समैन को लूट लिया गया।  हथियार की नोक पर तीनों वारदातों को अंजाम दिया गया। पुलिस इन घटनाओं के तीन मुकदमे दर्ज किये हैं। इन वारदातों को अंजाम देने वाले युवक हथियारों सहित सूरतगढ़ सिटी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 
पुलिस के अनुसार मटोरियावाली ढाणी निवासी भरत सिंह जाट ने रिपोर्ट दी कि वह ग्राम पंचायत गुरुसर की देशी शराब दुकान के भागीदार हैं। 14 जनवरी की रात करीब 1.45 बजे दुकान पर सो रहे सेल्समैन सुरजीत जाट ने फोन कर सूचना दी कि तीन अज्ञात व्यक्ति दुकान का शटर तोडऩे का प्रयास कर रहे हैं। कैमरों में देखकर जब सेल्समैन ने ललकारा और पुलिस आने की बात कही तो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, शटर तोड़कर दुकान में घुस गए और हाथापाई की। 

No comments