Breaking News

200 प्रतिशत मुनाफे के लालच में फंसे बाप-बेटे


श्रीगंगानगर के कोतवाली क्षेत्र की नागपाल कॉलोनी में रहने वाले बाप-बेटे 200 प्रतिशत मुनाफे के लालच में आकर साइबर ठगों की चपेट में आकर लाखों रुपए ठगा बैठे। पुलिस ने दोनों की तरफ से संयुक्त एफआईआर दर्ज की है। पीडि़त अपनी रकम वापिस लेने के लिए मुम्बई तक पहुंच गये थे। वहां जाने पर पता चला कि आरोपी किसी कम्पनी में नहीं थे, बल्कि ठगी कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार नागपाल कॉलोनी निवासी राजन कुक्कड़ व इनके बेटे आकाश कुक्कड़ ने संयुक्त रूप से रिपोर्ट दी कि  सोशल मीडिया पर वान्य गिल के नाम से वाट्सएप्प ग्रुप में शामिल होने पर इसमें माल्या समीर प्रोफेसर स्टॉक एक्सचेंज एक्सपर्ट होना बताया गया। इसमेें निवेश करने पर मुनाफे के बारे में दिए संदेश का जवाब नहीं देने पर वान्य गिल, माल्या समीर व स्वाती सिंह  ने कॉल करके हमारे से सम्पर्क किया। उन्होंने बताया कि हमारी कम्पनी में निवेश करके अच्छा मुनाफ होगा। 200 प्रतिशत तक मुनाफा होगा। 

No comments