Breaking News

घड़साना में फायरिंग करने वालों की पहचान


श्रीगंगानगर के घड़साना कस्बे में डीजे छोड़ कर वापिस लौट रहे युवक पर फायरिंग करने वालों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इस वारदात में इलाके के हार्डकोर अपराधी व अन्य युवक शामिल हैं। पुरानी रंजिश को लेकर इस युवक पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार चक 24 एएस निवासी 28 वर्षीय इन्द्रजीत मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि वह रोटरी चौक पर ज्यूस पी रहा था। इसी दौरान वहां राजदीप बराड़, प्रदीप बराड़, रमन बराड़ व दो अन्य आये। पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने लगे। भीड़ एकत्रित होने पर हमलावर वहां से चले गये। 

No comments