Breaking News

जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 7 दिन 7 रंग की बेडशीट व्यवस्था प्रारंभ


श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेहतर स्वच्छता और सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार से एक नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है। अब अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों के लिए 7 दिन 7 अलग-अलग रंगों की बेडशीट बिछाई जाएगी। इस व्यवस्था के लागू होने से मरीजों को प्रतिदिन साफ और बदली हुई बेडशीट मिल सकेगी। व्यवस्था का शुभारंभ गुरुवार सुबह पीएनसी वार्ड में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़, पूर्व पीएमओ डॉ. बलदेव सिंह चौहान, एएओ संजीव अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर सुखमेहन्दर सिंह एवं कुलदीप सिंह मान ने मरीजों के बेड पर स्वयं नई बेडशीट बिछाकर नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। 

No comments