एक शाम खाटूवाले के नाम द्वितीय भजन संध्या कल
श्रीगंगानगर में समाजसेवी राजेंद्र सिंघल एवं राकेश सिंघल की ओर से स्व. श्रीमती कोशल्या देवी एवं स्व हंसराज सिंगल की याद में द्वितीय एक शाम खाटूवाले के नाम भजन संध्या का आयोजन कल शुक्रवार शाम 7 बजे नई धानमण्डी के थर्ड ब्लाक में किया जाएगा। आयोजक समाजसेवी राजेंद्र सिंघल एवं राकेश सिंघल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सिद्ध धाम श्री खाटूश्याम धाम मंदिर श्रीगंगानगर के पावन सानिध्य में कल शुक्रवार शाम 7 बजे नई धानमण्डी के थर्ड ब्लाक में एक शाम खाटूवाले के नाम द्वितीय भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। एक शाम खाटूवाले के नाम द्वितीय भजन संध्या में भजन गायक संजय मित्तल, रजनी राजस्थानी तथा पवन चलाना श्रीगंगानगर वाले भजनों द्वारा श्याम बाबा की महिमा का यशोगान करेंगे।

No comments