Breaking News

कार सवार दो युवक 44 किलो डोडा सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के राजियासर पुलिस ने ऐटा गांव के पास कार सवार दो युवकों को डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्यवाहक थानाधिकारी एसआई मुंशी खान ने बताया कि ऐटा क्षेत्र सामने से आ रही कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने कार को तेजी से गली में मोड़ दिया। आगे रास्ता बंद होने पर कार दीवार से टकरा गई, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया। कार में सवार व्यक्तियों ने अपना नाम कैलाश पुत्र पतराम बिश्नोई एवं सुखराम पुत्र धुडाराम बिश्नोई दोनों निवासी माडिया, जिला बीकानेर बताया। तलाशी के दौरान कार की डिग्गी से तीन प्लास्टिक कट्टों में भरा 44 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। 

No comments