Breaking News

पति-पत्नी पर फर्जी रसीदें बनाकर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने का मुकदमा


रायसिंहनगर में पुलिस ने फर्जी रसीदें बना कर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने के आरोप में सरकारी अध्यापिका व इसके पति नगर पालिका कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। 
पुलिस के अनुसार सुशील कुमार पुत्र कुलवंत सिंह , निवासी वार्ड नंबर 6, चक 11 पी पतरोड़ा ने आरोप लगाया कि अश्वनी कुमार , उसकी पत्नी पुष्पा चौधरी तथा सुखविंद्र सिंह ने आपसी मिलीभगत से फर्जी रसीदें तैयार कीं। 
आरोपियों ने पांच अलग-अलग तिथियों की दो-दो लाख रुपये की नकद जमा रसीदें तैयार कर यह दर्शाया कि उक्त राशि परिवादी के ऋण खाते में जमा कराई गई, जबकि वास्तविकता में न तो वह राशि जमा हुई और न ही रसीदें प्रामाणिक थीं। 

No comments