Breaking News

उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आरक्षित भूमि का फर्जी पट्टा जारी करने का आरोप


श्रीगंगानगर के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के चक 12 एसपीएम में स्थित ग्राम पंचायत भवन के लिए आरक्षित भूमि में उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए आरक्षित भूमि का हनुमान मंदिर के नाम से फर्जी पट्टा जारी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अदालत से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर चक 12 एसपीएम निवासी कृष्णलाल जाट की ओर से मोहनलाल जाट, ओमप्रकाश शर्मा व महेन्द्र ताखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments