ओवलोड ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार युवक घायल
हनुमानगढ़ के रावतसर थाना क्षेत्र में तेज व लापरवाही से चल रही पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में गंधेली निवासी अजय पुत्र कालूराम जाट रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार अजय जाट ने रिपोर्ट दी कि 6 जनवरी की रात करीब 10.30 बजे मेरे चाचा का पुत्र मदनलाल अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में रावतसर से गंधेली जा रहा था। रास्ते में रावतसर बस स्टैंड से राकेश कुमार व चन्द्रप्रकाश ने थालड़का जाने के लिए लिफ्ट ली। थालड़का के पास सामने से आ रही पराली से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने कार में टक्कर मार दी।

No comments