मटका चौक स्कूल की होनहार खिलाड़ी का किया स्वागत
श्रीगंगानगर में शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के अंतर्गत आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बास्केट बाल प्रतियोगिता प्रतियोगिता में राजस्थान को स्वर्ण पदक दिलाकर राज्य का नाम रोशन करने पर पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता वर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामेश्वर सिंह ने ममता वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय, क्षेत्र एवं राज्य के लिए गर्व का विषय है।
विद्यार्थियों में खेल भावना एवं अनुशासन का विकास विद्यालय की प्राथमिकता है। इस अवसर पर ओम प्रकाश गोदारा एवं महेंद्र गोदारा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्राओं ने खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
No comments