रायसिंहनगर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित
रायसिंहनगर में पंचायत समिति सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा ने की। बैठक में उप प्रधान संतोष बिश्नोई, बीडीओ छगन लाल, विधायक सोहनलाल नायक सहित क्षेत्र के सरपंच, डायरेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। सर्दी के मौसम के कारण कुछ सरपंच व डायरेक्टर दोपहर तक बैठक में पहुंचे, जिसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ाई गई। बैठक में क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों तथा विभागीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

No comments