Breaking News

शेरगढ़ अभयारण्य की 2 साल में पूरी होगी चारदीवारी:वन्यजीवों के लिए 12 सोलर बोरवेल लगेंगे

वन्य जीव अभयारण्य शेरगढ़ की चारदीवारी का कार्य अगले दो वर्षों में पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही वन्यजीवों के लिए प्रे-बेस बढ़ाने और उन्हें सुरक्षित माहौल प्रदान करने की कवायद पिछले कई वर्षों से जारी है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र खटीक ने बताया कि इस वर्ष दुर्गम वन क्षेत्रों में 12 सोलर चालित बोरवेल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसे शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन सोलर बोरवेल के लगने से शाकाहारी वन्यजीवों को पानी के साथ हरा चारा भी उपलब्ध होगा। वहीं, मांसाहारी जीवों को पर्याप्त प्रे मिलने से उनकी संख्या में वृद्धि होगी।

No comments