कोहरे की मार: दिल्ली आने वाली 60 से ज्यादा ट्रेनें लेट
कड़ाके की ठंड के बीच यात्री प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए ट्रेन का इंतजार करने को मजबूर हैं। कोहरे के काऱण लंबी दूरी की कई ट्रेनें विलंब से दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर पहुंच रही हैं।
आज गुरूवार को दिल्ली आने वाली 60 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही हैं। सबसे अधिक परेशानी पूर्व दिशा और दक्षिण दिशा के यात्रियों को हो रही है। कई अन्य लोकल ट्रेनें भी विलंब से गंतव्य पर पहुंच रही हैं जिससे लोगों को अपने कार्य स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है।

No comments