Breaking News

जय श्री राम के जयघोष से गूंजी रावलामंडी


रावलामंडी कस्बे में हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर वातावरण भक्तिमय हो गया। आज दोपहर 12 बजे जैसे ही शोभायात्रा की शुरुआत हुई तो वातावरण जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। यह शोभायात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावलामंडी से शुरू हुई, जो बाजार से होते हुए सम्मेलन स्थल धानमंडी तक पहुंची। बाजार में जगह-जगह शोभा यात्रा का फूल बरसाकर स्वागत किया गया। सम्मेलन को लेकर बाजार को भगवां झंडियों व बड़े-बड़े स्वागत द्वारों से सजाया गया है। 

No comments