Breaking News

श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन की क्रिकेट टीम उदयपुर रवाना


श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन की क्रिकेट टीम बुधवार को उदयपुर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुई। बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बार अध्यक्ष हंसराज तनेजा के नेतृत्व में टीम को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अरमान सेतिया, सचिव लक्ष्मण राम नायक, खेल सचिव रॉबिन गुंबर, अतिरिक्त सचिव सुखविंदर सिंह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं भामाशाहों द्वारा क्रिकेट जर्सी का विमोचन कर खिलाडिय़ों को जर्सी वितरित की गई।

No comments