Breaking News

संगीतमयी श्री भक्तमाल कथा, अयोध्या ज्योति की भव्य नगर परिक्रमा


श्रीकरणपुर कस्बे के श्री अनुराग कला निकेतन  में अयोध्या में श्रीराम मंदिर स्थापना के उपलक्ष्य में संगीतमयी श्री भक्तमाल कथा का आयोजन किया जा रहा है। 
सोमवार से कथा वाचन पंडित गोपाल मोहन भारद्वाज द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार सुबह 11:15 बजे श्रीराम मंदिर से अयोध्या से लाई गई पावन ज्योति की गाजे-बाजे के साथ नगर परिक्रमा व भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई श्रीराम मंदिर में विसर्जित हुई। शोभायात्रा में विभिन्न मंदिर समितियों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

No comments