स्कूलों में आज और कल होंगे थर्ड टेस्ट
राजस्थान में शिक्षा विभाग से जुड़े सरकारी व प्राइवेट स्कूल में मंगलवार व बुधवार को थर्ड टेस्ट होंगे। इसके लिए पूर्व में ही आदेश जारी किए जा चुके हें। दरअसल, सेशन को एक अप्रैल से शुरू करने के कारण इस बार समय पूर्व ही थर्ड टेस्ट और फाइनल एग्जाम होंगे।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने पिछले दिनों जारी आदेश में शिविरा पंचांग में फेरबदल करते हुए थर्ड टेस्ट 27 व 28 जनवरी को आयोजित करने के आदेश दिए थे। इस टेस्ट के लिए पेपर व टाइम टेबल स्कूल अपने स्तर पर ही तय करेंगे।

No comments