राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर की ओर से राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती सीधी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट एवं फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है।
आरएसएसबी की ओर से राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19, 20 एवं 21 सितंबर 2025 को करवाया गया था। इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 8 से 10 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था।

No comments