Breaking News

दुकान का शटर तोड़ते 4 बदमाश गिरफ्तार


भीलवाड़ा जिले के आसींद में पुलिस की सजगता से चोरी की एक बड़ी वारदात टल गई। नेशनल हाईवे 158 स्थित परासौली चौराहे पर देर रात एक होलसेल किराना दुकान का शटर तोड़ते हुए 4 बदमाशों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
यह घटना देर रात उस समय हुई जब ईको गाड़ी में सवार होकर आए 4 बदमाशों ने दुकान को निशाना बनाने की कोशिश की। गश्त पर तैनात पुलिस के सिपाही मांगीलाल विश्नोई और कन्हैया लाल ने संदिग्ध गाड़ी को देखकर पूछताछ शुरू की।

No comments