पीटीआइ परीक्षा-2022 में फर्जीवाड़े के 2 आरोपी बने शिक्षक, दो यूनिवर्सिटी पर भी एसओजी का शिकंजा
राजस्थान में सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फर्जी मार्कशीट और डमी अभ्यर्थी बैठाकर कई लोगों ने सरकारी नौकरियों पर कब्जा जमाया। लेकिन अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की पड़ताल में फर्जीवाड़े की परतें उघडऩे लगी है। ताजा मामला पीटीआइ सीधी भर्ती-2022 से जुड़ा है।
शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती- 2022 में बैक डेट की फर्जी मार्कशीट लगाकर और डमी कैंडिडेट बैठाकर 2 युवकों ने परीक्षा पास की और सरकारी शिक्षक बन गए। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने अब दोनों आरोपियों के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज कर जांच का दायरा और भी बढ़ा दिया है।

No comments