Breaking News

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक आज:35+ पार्टियों के सांसद शामिल होंगे


संसद के बजट सत्र से पहले सरकार ने विधायी और अन्य एजेंडों पर चर्चा करने के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक रक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली मीटिंग संसद भवन एनेक्सी के मेन कमेटी रूम में होगी। इसमें 35+ पार्टियों के सांसद शामिल हो सकते हैं।
बजट सत्र 28 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू होगा। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होगा। इस दिन रविवार है।

No comments