Breaking News

खाटूश्याम जी के दर्शन पर ब्रेक! आज पूरे दिन बंद रहेगा खाटूश्याम जी मंदिर


श्री श्याम मंदिर कमेटी ने खाटूश्याम जी मंदिर को लेकर बड़ी सूचना जारी की है. जारी सूचना के अनुसार आज खाटूश्याम जी मंदिर भक्तों के लिए बंद होने वाला है.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परम्परा के अनुसार अमावस्या के दिन बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार उतार दिया जाता है. इसके बाद करीब 7 दिन तक बाबा श्याम अपने मूल स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं. इसमें करीब 8 से 10 घंटे का समय लगता है. उन्होंने बताया कि इसी परम्परा के चलते खाटूश्याम जी मंदिर 27 और 28 जनवरी को बंद होगा.

No comments