Breaking News

ट्रैफिक पुलिस थाना से महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी चोरी


बीकानेर में पूरे शहर की निगरानी करने वाले अभय कमांड परिसर से ही चोरी की घटना सामने आई है। अभय कमांड में तैनात महिला पुलिसकर्मी की स्कूटी ट्रैफिक पुलिस थाना की स्टाफ पार्किंग से चोरी हो गई। 
घटना ने उस परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां से शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग होती है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में दर्ज एफआईआर के अनुसार महिला पुलिसकर्मी शीतल नाथ वर्तमान में अभय कमांड कंट्रोल में कार्यरत हैं।

No comments