Breaking News

राजस्थान में आज हड़ताल पर सरकारी बैंक कर्मी


राजस्थान में सरकारी बैंकों के कर्मी अज हड़ताल पर रहेंगे. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 5-दिन वर्क वीक लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल का आह्वान किया है. बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक और इंडियन बैंक में बैंककर्मी हड़ताल पर रहेंगे. कर्मचारी हर शनिवार की छुट्टी के बदले रोज़ 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं. हड़ताल का मुख्य कारण दो साल पुराने समझौते को लागू करना और कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों में सुधार की मांग है. इसका प्रभाव ग्राहकों और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा.

No comments