मैरिज पैलेस से लोहे का सामान चोरी, कबाड़ी की दुकान से बरामद
पीलीबंगा थाना क्षेत्र में स्थित गंगा मैरिज पैलेस से लोहे का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त की रिपोर्ट पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 31 मंडी पीलीबंगा निवासी राजेन्द्र कुमार भादू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका गंगा मैरिज पैलेस वार्ड नंबर 9 बाल्मीकी चौक के पास स्थित है। 26 जनवरी की दोपहर करीब 1 बजे अज्ञात चोर पैलेस से करीब दो क्विंटल लोहे का सरिया और पांच लोहे की प्लेटें (लगभग 50 किलो वजन) चोरी कर ले गए। इससे पूर्व भी पैलेस से टेंट का सामान, एल्यूमिनियम के तीन गेट तथा करीब 10 किलो तांबे की बिजली वायरिंग चोरी हो चुकी है।

No comments