Breaking News

जिला कलक्टर ने किया सरकारी स्कूल के स्मार्ट कक्षा कक्ष का निरीक्षण


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने एचडीएफसी बैंक द्वारा द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा चौक एवं पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में  बनवाए गए स्मार्ट कक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। 
इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विद्यालय के प्रधानाचार्य को स्मार्ट कक्षा कक्ष का विद्यार्थियों के हित में सही ढंग से उपयोग करने को कहा। जिला कलक्टर ने विद्यालय की छात्राओं से उनकी पढाई संबंधी बातचीत की। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र सिंह एवं एचडीएफसी बैंक के प्रबंधक मौजूद थे।

No comments