कुंई खोदते समय मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत
श्रीगंगानगर जिले के जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव दस सरकारी में सड़क पर कुंई खोदते समय मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों द्वारा जेसीबी से तीन घंटे की मशक्कत के बावजूद मजदूर को जिंदा नहीं बचाया जा सका। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
एएसआई वेदपाल ने बताया कि मृतक की पहचान गांव दस सरकारी निवासी 35 वर्षीय गुरप्रीत ङ्क्षसह पुत्र भोला सिंह मेहरा सिख के रूप में हुई। गुरप्रीत सिंह बुधवार शाम को रामकुमार मेघवाल के घर के आगे कुंई की खुदाई कर रहा था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि करीब बीस फुट तक खुदाई हो चुकी थी।

No comments