टंकी पर चढऩे वाले देवर-भाभी पर मुकदमा दर्ज
सादुलशहर में अपने भूखंड के विवाद को लेकर जलदाय विभाग की टंकी पर चढऩे वाले देवर-भाभी के खिलाफ विभाग ने मुकदमा दर्ज करवा दिया है। दोनों को पुलिस प्रशासन ने आश्वासन देकर नीचे उतारा था।
पुलिस के अनुसार जेईएन हेमराज बारोलिया ने रिपोर्ट दी कि प्राइवेट कर्मी सुनील कुमार ने मुझे सूचना दी कि दो जने पानी की टंकी पर चढ़ गये हैं। मैं मौके पर पहुंचा, तो देखा कि एक महिला व एक पुरूष टंकी पर चढ़े हुए हैं। पुलिस व तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गये थे। दोनों को समझाइश करके नीचे उतारा। टंकी पर चढ़े व्यक्ति ने अपना नाम छिन्द्रपाल व महिला ने अपना नाम राजबाला निवासी वार्ड नम्बर 4 सादुलशहर बताया।
No comments