गाड़ी रोककर अधिवक्ता से मारपीट
श्रीगंगानगर के ेजवाहरनगर थाना क्षेत्र की इन्द्रा कॉलोनी में एक अधिवक्ता के साथ गाड़ी रोककर मारपीट करने, गाली-गलौच, धमकी देने और कार की चाबी छीन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडि़त अधिवक्ता की रिपोर्ट पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, इन्द्रा कॉलोनी निवासी तरुण खुंगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जनवरी की शाम करीब 5:15 बजे वह घर लौटते समय मोबाइल पर बात करने के लिए फैन्सी बिस्कुट फैक्ट्री के सामने रोड किनारे सरकारी स्थान पर अपनी कार साइड में रोककर खड़ा था।

No comments