तीन बंदी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
केंद्रीय कारागृह श्रीगंगानगर में गत 2 दिसम्बर को एक बंदी के बैग से नशीली गोलियां बरामदगी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन बंदियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विगत 3 दिसम्बर को मुकदमा दर्ज किया था। यह मुकदमा जेल प्रशासन की ओर से बंदियों के खिलाफ दर्ज करवाया गया था।
जांच अधिकारी हलवदार मुकेशचंद ने बताया कि इस मामले में बंदी मानक सिंह पुत्र दारा सिंह निवासी खाटसजवार, पुरानी आबादी निवासी अकबर खान पुत्र अजमद खान व बंदी बबलू भाट पुत्र पटवारीराम निवासी गांव 9 ए छोटी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

No comments