अमृत सरोवरों पर सजेगी 'चौपाल',:ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
झुंझुनूं जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 तक एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत निर्मित 'अमृत सरोवरोंÓ पर 'चौपाल पर चर्चाÓ और 'सरोवर संवादÓ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
जिला परिषद झुंझुनूं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक कैलाश चन्द्र यादव ने इस संबंध में सभी विकास अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

No comments