पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश में विभिन्न समाजों, विशेषकर पिछड़े वर्गों और दलित समुदायों को छात्रावास निर्माण हेतु आवंटित जमीनों को रद्द किए जाने का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश में विभिन्न समाजों, विशेषकर पिछड़े वर्गों और दलित समुदायों को छात्रावास निर्माण हेतु आवंटित जमीनों को रद्द करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और संकुचित मानसिकता का परिचायक है।

No comments